पहला सुख निरोगी काया । (The first happiness is health body)



पहला सुख निरोगी काया ।- सच ही तो है।  



स्वस्थ रहना परम सुख- पुरानी कहावत है कि पहला सुख निरोगी काया अर्थात शरीर का स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ा सुख हैं, सारे सुख शरीर द्वारा भी भोगे जाते हैं. अतः शरीर रोगी हो तो सारे सुख बेकार हैं. स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क अर्थात स्वस्थ मन का होना संभव हैं. तन और मन दोनों के स्वस्थ रहने पर ही, मनुष्य जीवन सच्चा सुख भोग सकता हैं.

स्वस्थ जीवन के लाभ- स्वस्थ जीवन ईश्वर का वरदान हैं. स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन के सुखों का उपभोग कर सकता हैं. स्वस्थ व्यक्ति ही अपने सारे दायित्व समय से पूरा कर सकता है. समय पड़ने पर औरों कि भी सहायता कर सकता है. शरीर स्वस्थ और बलवान होता है. तो ऐसे वैसे लोग बचकर चलते है नहीं तो 

तिनि दबावत निबल को, राजा पातक रोग

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता हैं. तन और मन से स्वस्थ व्यक्ति किसी पर भार नहीं होता बल्कि औरों के भार को भी हल्का करने में सहायक होता हैं. स्वस्थ व्यक्ति ही सेवाओं में प्रवेश पा सकता हैं. स्वस्थ नागरिक ही देश कि शक्ति होते हैं. स्वस्थ व्यक्तियों का परिवार सदा आनन्दमय जीवन बिताता हैं.


स्वस्थ रहने के उपाय- नियमित आहार विहार स्वस्थ रहने का मूलमंत्र हैं. प्रकृति ने जहाँ रोगों के जीवाणुओं को जन्म दिया, वहीं मनुष्य के शरीर को रोग प्रतिरोधी क्षमता भी प्रदान कि हैं. इस क्षमता को समर्थ बनाये रखकर मनुष्य निरोग रहता हैं. आज के व्यस्त और और सुख सुविधाग्रस्त जीवन ने मनुष्य के स्वास्थ्य वृत को चौपट कर दिया है. न कोई सोने का समय है न जागने का और न खाने का ना शौच जाने का . व्यायाम के नाम से आज कल के युवकों पर आफत आने लगती हैं.

संतुलित भोजन स्वास्थ्य के लिए परम आवश्यक हैं. जीने के लिए खाना ही उचित है, खाने के लिए जीना नहीं. नियमित व्यायाम चाहे वह किसी भी रूप में हो, अवश्य किया जाना चाहिए. बच्चों को आरम्भ से ही स्वास्थ्यवर्धक भोजन और व्यायाम कि आदत डाल देनी चाहिए. समय पर सोना और समय पर जागना भी स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक हैं.

मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक- आज के युग में मन के स्वास्थ्य कि प्राप्ति दिनों दिन दुर्लभ होती जा रही हैं. स्वस्थ शरीर में अस्वस्थ मन आज का आम रिवाज हो रहा है. रोटी कपड़ा और मकान की आपूर्ति के लिए मनुष्य को आज विकट संघर्ष का सामना करना पड़ता है.

यह संघर्ष शारीरिक और मानसिक दोनों ही प्रकार का है. भौतिक सुख सुविधाए पाने कि होड़ में मनुष्य ने धन कमाना ही जीवन का लक्ष्य बना दिया है. इस मनोवृति ने आदमी का सुख चैन छीन लिया है. उसका मन रोगी हो गया है. इस संकट से बचने का एक ही उपाय है. सादा जीवन उच्च विचार, इस प्रकार तन और मन दोनों से ही स्वस्थ रहना परम आवश्यक हैं.




____________________________________________________________________________

English Translation- 


   FIRST HAPPINESS IS HEALTHY BODY.- True it is.


Being healthy is the ultimate happiness- There is an old saying that the first happiness is a healthy body, that is, being healthy of the body is the biggest happiness, all the happiness is enjoyed by the body too. Therefore, if the body is sick, then all pleasures are useless. It is possible to have a healthy mind, that is, a healthy mind, in a healthy body. Only when both body and mind are healthy, one can enjoy true happiness in life.


Benefits of healthy life - Healthy life is a gift from God. Only a healthy person can enjoy the pleasures of life. Only a healthy person can fulfill all his responsibilities on time. Can help others when the time comes. The body becomes healthy and strong. So such people run away, 



A healthy mind resides in a healthy body. A healthy person with body and mind is not a burden on anyone, but also helps in lightening the burden of others. Only healthy persons can get admission in the services. Healthy citizens are the strength of the country. The family of healthy people always lead a happy life.

Ways to stay healthy- Regular diet is the key to staying healthy. Where nature has given birth to the bacteria of diseases, it has also given immunity to the human body. By keeping this ability capable, human beings remain healthy. Today's busy and comfortable life has ruined the health circle of human beings. There is no time to sleep, no time to wake up and no time to eat or go to the toilet. In the name of exercise, today's youths start suffering.


Balanced diet is absolutely essential for health. It is better to eat to live, not to live to eat. Regular exercise in whatever form it is, must be done. Children should be inculcated the habit of healthy food and exercise from the very beginning. Sleeping on time and waking up on time are also essential to stay healthy.


Mental health is also necessary- In today's era, attainment of health of mind is becoming rare day by day. An unhealthy mind in a healthy body is becoming a common practice today. Man has to face a formidable struggle today for the supply of bread, cloth and house.


This struggle is both physical and mental. In the race to get material comforts, man has made earning money the goal of life. This attitude has taken away the happiness and peace of man. His mind has become sick. There is only one way to avoid this crisis. Simple living high thinking, thus it is absolutely necessary to be healthy both in body and mind.



Comments

Post a Comment