कर भला तो हो भला , अंत भले का भला। A good deed always comes around
एक बार एक चींटी किसी पेड़ की शाखा पर चल रही थी। पेड़ नदी के किनारे पर ही स्थित था। अचानक हवा के एक तेज झोंके ने चींटी को पेड़ से नीचे नदी में गिरा दिया। अब चींटी अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश करने लगी। परन्तु असफल रही। चींटी अपनी सहायता के लिए इधर उधर देखने लगी। वह डूब रही थी। अचानक डूबती हुई उस चींटी पर एक चिड़िया की नजर पड़ी। चिड़िया को चींटी पर दया आ गई। और उसने उसकी जान बचने की सोची।
चिड़िया ने इधर उधर देखा तो उससे कुछ पेड़ के सूखे पत्ते पड़े दिखाई दिए। चिड़िया ने फुर्ती से एक पता अपनी चोंच में दबाया और उड़ाकर नदी में डूबती चींटी के पास फेंक दिया। चींटी उस पत्ते पर तुरंत चढ़ गयी और इस तरह उसकी जान बच गयी।
कुछ दिनों बाद उसी जंगल में एक शिकारी चिड़ियों के शिकार के लिए आया। वही चिड़िया उस वक्त एक पेड़ की डाल पर बैठी थी और उससे शिकारी के होने का कोई अंदाजा नहीं थी शिकारी ने घात लगते हुए चिड़िया पर निशाना साधा। यह सब भाग्यवश वही चींटी जो की पेड़ के तने पर बैठी थी उसने देखा। चींटी ने बिना कोई क्षण गवाएं तुरंत शिकारी की तरफ बढ़ी और उसकी बांह पर चढ़ गयी। और उसकी बांह पर बहुत जोर से काटा। शिकारी तिलमिला उठा। और उसका निशाना चूक गया। निशाना एक पत्ते से टकरा कर निकल गया। गोली की आवाज से चिड़िया सावधान हो गयी और उसकी नजर नीचे खड़े शिकारी पर पड़ी। वह वहां से उड़ गयी। इस प्रकार चिड़िया के ही भले व्यहवार के बदले उसके प्राणो की भी रक्षा हुई।
दुसरो के लिए भले कार्य करने से खुद का भी भला ही होता है।
शिक्षा - कर भला तो हो भला, अंत भले का भला।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼
-------------------------------------------------------------------------------
ENGLISH TRANSLATION -
A good deed always comes around
When the bird looked here and there, it saw some dry leaves of the tree lying on it. The bird hurriedly pressed an address in its beak and blew it up and threw it near the drowning ant in the river. The ant immediately climbed the leaf and thus its life was saved.
A few days later in the same forest a hunter came to hunt birds. The same bird was sitting on the lentils of a tree at that time and had no idea that the hunter was there, the hunter targeted the bird while ambushing it. Fortunately, the same ant who was sitting on the trunk of the tree saw all this. Without wasting any moment the ant immediately moved towards the hunter and climbed on his arm. And cut his arm very hard. The hunter shuddered. And missed his target. The target went off after hitting a leaf. The sound of the bullet alerted the bird and its eyes fell on the hunter standing below. She flew away from there. In this way, instead of the good behavior of the bird, its life was also saved.
By doing good deeds for others, it is also good for oneself.
Moral - A good deed always comes around
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁



Very nice 👍👍
ReplyDelete